फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी का पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकियों ने किया अपहरण

Sat, 28 Jul 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jammu & kashmir
विज्ञापन
जम्म्-कश्मीर में आतंकियों द्वारा एक पुलिस अधिकारी का अपहरण कर लिया गया है। खबर के मुताबिक पुलवामा के त्राल इलाके में जम्मू कश्मीर के एसपीओ को उनके घर के पास से अगवा किया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जम्मू कश्मीर के एसपी वैद ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब उनके परिजनों से बात की तो उनका कहना है कि वह किसी रिश्तेदार के घर गए हुए हैं। एसपी वैद ने यह भी कहा कि इस बारे में सुरक्षा बलों के जवानों को पहले ही एडवाइजरी जारी की गई थी कि उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन


बता दें कि यह इलाका हिजबुल मुजाहिदीन का गढ़ माना जाता है। मालूम हो कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में एक जवान को अगवा कर आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी थी। कांस्टेबल सलीम शाह का भी उनके घर से पास से अपहरण कर लिया गया था। वह कुलगाम जिले में मुतालहामा इलाके में रहते थे। उनका शव 21 जुलाई को कुलगाम बरामद हुआ था। 

वहीं इससे पहले 6 जुलाई को आतंकियों ने शोपियां के कचडूरा इलाके के निवासी जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल जावेद हमीद डार का भी अपहरण कर हत्या कर दी थी। उनका शव कुलगाम के परिवान में स्थानीय लोगों को मिला था।
विज्ञापन


वहीं आतंकियों द्वारा सेना के जवान औरंगजेब का भी अपहरण करने के बाद बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई थी। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स रेजिमेंट के जवान औरंगजेब का शव पुलवामा के गुस्सू गांव में बरामद किया गया था। अपहरण से पहले उनका एक वीडियो भी सामने आया था जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें