फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: जमशेदपुर हादसे के बाद जागा डीजीसीए, एलकेमिस्ट एविएशन का उड़ान प्रशिक्षण लाइसेंस निलंबित किया

Thu, 29 Aug 2024 02:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हादसे के बाद डीजीसीए ने एलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया। डीजीसीए का कहना है कि ऑडिट के दौरान कई गंभीर खामियां मिलीं, जिसके बाद डीजीसीए ने उड़ान प्रशिक्षण का लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
डीजीसीए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीसीए ने एलकेमिस्ट एविएशन की उड़ान प्रशिक्षण संगठन की मंजूरी को निलंबित कर दिया है। दरअसल हाल ही में एलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार प्रशिक्षक पायलट और प्रशिक्षु पायलट की जान चली गई थी। हादसे के बाद डीजीसीए ने एलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया। डीजीसीए का कहना है कि ऑडिट के दौरान कई गंभीर खामियां मिलीं, जिसके बाद डीजीसीए ने उड़ान प्रशिक्षण का लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन


सुधारात्मक प्रक्रिया से गुजरना होगा
विमानन नियामक डीजीसीए ने कहा है कि संस्थान को खामियों को दूर करने और नियमों का अनुपालन करने की अनिवार्य सुधार प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह कदम एलकेमिस्ट एविएशन के प्रशिक्षु विमान के हादसे का शिकार होने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद उठाया गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। डीजीसीए ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि 'ऑडिट के दौरान, एलकेमिस्ट एविएशन में गंभीर कमियां पाई गईं और नियामक प्रावधानों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। अलकेमिस्ट एविएशन झारखंड के जमशेदपुर सोनारी हवाई अड्डे पर स्थानीय उड़ान का काम करती है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के सोनारी हवाई अड्डे से 20 अगस्त को उड़ान भरने के बाद एलकेमिस्ट एविएशन का दो सीटर विमान लापता हो गया था। बाद में विमान का मलबा चांडिल बांध के जलाश्य से बरामद हुआ था। एनडीआरएफ और नौसेना की मदद से विमान के मलबे को जलाश्य से निकाला गया था। हादसे में प्रशिक्षु पायलय सुब्रोदीप दत्त और पायलट कैप्टन जीत सत्रु आनंद की मौत हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त विमान 'सेसना 152' था।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें