डीजीसीए ने 18 जुलाई के आदेश में कहा है कि इन विशेष ऑडिट के दौरान हैंगर और स्टोर, कंपनियों के कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की कमी पड़ताल भी की जाएगी।
विमानों में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनियों का दो महीने लंबा चलने वाला विशेष ऑडिट शुरू किया। डीजीसीए ने यह कदम औचक निरीक्षण के दौरान विमानों के प्रस्थान से पहले अपर्याप्त और अयोग्य इंजीनियरिंग कर्मियों द्वारा उन्हें प्रमाणित किए जाने की बात सामने आने के बाद उठाया है।
विज्ञापन
विमानन कंपनियों के विमानों में पिछले 45 दिनों के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों की कई घटनाएं हुई है। इसके बाद डीजीसीए ने पिछले महीने औचक निरीक्षण किया था। डीजीसीए ने 18 जुलाई के आदेश में कहा है कि इन विशेष ऑडिट के दौरान हैंगर और स्टोर, कंपनियों के कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की कमी पड़ताल भी की जाएगी।