फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: नवंबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1.05 करोड़ पहुंची, यह अक्तूबर से 17 फीसदी ज्यादा

Fri, 17 Dec 2021 07:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के मुताबिक, इंडिगो ने नवंबर में सबसे ज्यादा 57.06 लाख यात्रियों को अपनी सेवाएं दीं, जो कि घरेलू बाजार का 54.3 प्रतिशत हिस्सा था।
विज्ञापन
डीजीसीए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को अक्तूबर में हवाई सफर करने वाले यात्रियों से जुड़े आंकड़े जारी किए। इसमें बताया गया है कि पिछले महीने यानी नवंबर में करीब 1.05 करोड़ घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह अक्तूबर में यात्रा करने वाले 89.85 लाख यात्रियों की तुलना में 17.03 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन


नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के मुताबिक, इंडिगो ने नवंबर में सबसे ज्यादा 57.06 लाख यात्रियों को अपनी सेवाएं दीं, जो कि घरेलू बाजार का 54.3 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, स्पाइसजेट ने 10.78 लाख यात्रियों को विमान सेवाएं दीं, जो बाजार का 10.3 प्रतिशत हिस्सा है।

डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में एयर इंडिया, गो फर्स्ट (पहले गोएयर), विस्तारा, एयरएशिया इंडिया और एलायंस एयर ने क्रमश: 9.98 लाख, 11.56 लाख, 7.93 लाख, 6.23 लाख और 1.20 लाख यात्रियों को विमान सेवाएं दीं।
विज्ञापन


डीजीसीए ने कहा कि नवंबर में स्पाइसजेट के लिए उपलब्ध सीट के मुकाबले उपयोग अनुपात (सीट टू ऑक्यूपेंसी रेश्यो) 86.7 प्रतिशत रहा। वहीं इंडिगो, विस्तारा, गो फर्स्ट, एयर इंडिया और एयरएशिया इंडिया के मामले में यह दर क्रमश: 80.5 प्रतिशत, 77 प्रतिशत, 78.2 प्रतिशत, 82 प्रतिशत और 74.6 प्रतिशत थी।

नागर विमानन महानिदेशालय का कहना है कि चार मेट्रो एयरपोर्ट- बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में नवंबर 2021 में विस्तारा ससबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली एयरलाइन रही। इसकी करीब 84.4 फीसदी सीटें भरी रहीं। 

महामारी के चलते भारत और अन्य देशों में लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण विमानन क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है। कोरोनावायरस महमारी की रोकथाम के लिये पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन की वजह से दो महीने विमान सेवाएं ठप रहने के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानें फिर से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें