फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीसीए ने हवाई किराये की सात श्रेणी जारी की, दो हजार से 15700 रुपये तक का टिकट

Thu, 21 May 2020 09:15 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

डीजीसीए ने हवाई किराये की सात श्रेणी जारी की है। 40 मिनट से कम समय में यात्रा पूरी होने वाली उड़ानों के लिए किराए की निचली सीमा 2000 रुपये और अधिकतम सीमा 6000 रुपये होगी। 40 से 60 मिनट में यात्रा पूरी होने वाली उड़ानों के लिए किरायों की निचली और ऊपरी सीमा क्रमश: 2,500 रुपये और 7,500 रुपए होगी।

विज्ञापन


डीजीसीए ने कहा कि 60 से 90 मिनट की अवधि वाली उड़ानों के लिए किरायों की निचली और ऊपरी सीमा क्रमश: 3,000 रुपये और 9,000 रुपये होगी। 150 से 180 मिनट की अवधि वाली उड़ानों, जैसे दिल्ली-इंफाल के लिए किरायों की निचली और ऊपरी सीमा क्रमश: 5500 रुपये और 15700 रुपये होगी।  

बता दें कि आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 25 मई से घरेलू उड़ानें संचालित किए जाने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने विस्तार से जानकारी दी कि कितने किराये में और किन शर्तों के साथ उड़ानें संचालित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें