फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन विमान दुर्घटना: भारत हुआ सतर्क, डीजीसीए ने भारतीय बेड़े में शामिल बोइंग-737 विमानों की बढ़ाई निगरानी

Mon, 21 Mar 2022 10:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक बोइंग 737-800 विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इसके बाद भारत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भारतीय विमानवाहक पोतों के बोइंग 737 बेड़े की निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
बोइंग 737 मैक्स विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में विमान बोइंग 737 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भारतीय विमानवाहक पोतों के बोइंग 737 बेड़े की निगरानी बढ़ा दी है। डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन भारतीय एयरलाइन कंपनियों स्पाइसजेट, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में बोइंग 737 विमान शामिल हैं। 

विज्ञापन


चीन में सोमवार को हुई दुर्घटना के बाद जब पूछा गया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय क्या कदम उठा रहा है। इस पर अरुण कुमार ने कहा कि उड़ान के दौरान सुरक्षा गंभीर मुद्दा है। हम स्थिति का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने 737 बेड़े की निगरानी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक बोइंग 737-800 विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये विमान कुनमिंग से ग्वांगझाओ जा रहा था। विमान वुझोउ शहर के टेंग्ज़िआन काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 123 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्य मौजूद थे। आधिकारिक मीडिया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त चीनी यात्री विमान में सवार 132 लोगों में कोई विदेशी नहीं था।
विज्ञापन


बोइंग 737 मैक्स विमान बोइंग 737- 800 का उन्नत संस्करण है और दोनों 737 श्रृंखला से संबंधित हैं। अक्टूबर 2018 से लेकर मार्च 2019 के बीच छह महीने की अवधि में हुई विमान दुर्घटनाओं में दो बोइंग 737 मैक्स विमान शामिल थे। इन दुर्घटनाओं में कुल 346 लोग मारे गए थे। इन दो दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने मार्च 2019 में भारत में बोइंग 737 मैक्स विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इसके बाद बोइंग द्वारा DGCA की संतुष्टि के लिए आवश्यक सॉफ़्टवेयर सुधार किए गए। जिसके बाद इस विमान के वाणिज्यिक संचालन पर प्रतिबंध पिछले साल अगस्त में 27 महीने बाद हटा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें