फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, अगले दो लोकसभा चुनावों के लिए बुक है पीएम पद

Thu, 21 Feb 2019 10:15 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Instagram
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि प्रधानमंत्री का पद अगले दो लोकसभा चुनावों के लिए बुक है। उन्होंने बुधवार को एक अवार्ड कार्यक्रम के दौरान अभिनेता रितेश देशमुख के सवाल के जवाब में यह बात कही। देशमुख ने उनसे पूछा था कि महाराष्ट्र से शरद पवार या नितिन गडकरी में से कौन प्रधानमंत्री बन सकता है। 

विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा, 'मैं आपको बता दूं कि यह सवाल उठना ही नहीं चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री का पद पहले से ही बुक है। न केवल इस साल होने वाले चुनाव के लिए बल्कि 2024 के चुनावों के लिए भी। हालांकि मुझे बहुत खुशी होगी अगर महाराष्ट्र से कोई उसके बाद प्रधानमंत्री बनता है तो।'

दूसरा सवाल उनसे पूछा गया कि शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद के लिए डील हुई है कि यदि पार्टियों को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बराबर की सीटें मिलती हैं तो वह इसपर दावा कर सकते हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ चीजों को गुप्त रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'इस पल सभी चीजों का खुलासा नहीं किया जा सकता है।'
विज्ञापन


उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था पार्टी के कार्यकर्ता और नेता इस गठबंधन से खुश नहीं है क्योंकि भाजपा 288 सीटों से से केवल 144 पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, 'हमारे पुराने सहयोगी शिवसेना के साथ गठबंधन करना आवश्यक था और वर्तमान स्थिति में यह राजनीतिक वास्तविकता है जब सभी गैर-प्राकृतिक सहयोगी हमारे खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हो रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता इसे अच्छी तरह से समझते हैं और इस गठबंधन का समर्थन करते हैं।'

कड़वाहट को भूलने की अपील करते हुए फडणवीस ने कहा, 'जो बीत गई सो बात गई।' उनसे पूछा गया कि भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन क्यों किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'जब हम मातोश्री पहुंचे तो उद्धव की पत्नी ने हमें कुछ घरेलू व्यंजन परोसे जो इतने स्वादिष्ट थे कि हम सब कुछ भूल गए और इस डील को मंजूरी दे दी।' सोमवार को भाजपा और शिवसेना ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर घोषणा की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें