फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया बालिकागृह कांड : गिरिजा त्रिपाठी की संस्था के चार कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 02 Oct 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका गृह कांड में पुलिस ने सोमवार को गिरिजा त्रिपाठी की संस्था के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पॉक्सो कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एसआईटी के आदेश पर दोपहर बाद डॉ. योगेंद्र दुबे निवासी रामपुर दुबे रामपुर कारखाना, संजीव त्रिपाठी निवासी भटवलिया मोहल्ला, चंद्रहास निवासी रामगुलाम टोला और हयात अफरोज निवासी शुगर मिल के पास को रेलवे मालगोदाम परिसर से गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरिजा त्रिपाठी की संस्था मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान के कर्मचारी हैं। उनसे तीन से चार बार पूछताछ हो चुकी थी।

विज्ञापन


एसआईटी का कहना है कि चारों हर घटनाक्रम में गिरिजा के सहयोगी रहे हैं। आदेश के बाद कोतवाल विजय नारायण प्रसाद सभी की तलाश में जुटे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर वह रेलवे मालगोदाम परिसर पहुंचे। वहां से सभी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। एसआईटी ने कोतवाली पहुंचकर कागजी कार्रवाई की और सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहां से चारों को पॉक्सो कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें