फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब सवर्ण छात्रों के आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर राष्ट्रीय जन जन पार्टी का प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2020 04:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rashtriya Jan Jan Party - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने शनिवार को राजधानी दिल्ली समेत बिहार और उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब सवर्ण वर्ग के छात्रों के अधिकारों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में विजय चौक पर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोरोना के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गरीब सवर्ण वर्ग के छात्रों की मांग को सरकार के सामने रखा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से अपील की कि गरीब सवर्ण वर्ग के छात्रों को सरकारी नौकरी में आवेदन के दौरान आयु सीमा और आवेदन शुल्क में छूट दी जाए।

विज्ञापन


आशुतोष कुमार ने कहा कि दूसरे आरक्षित वर्गों की तरह गरीब सवर्ण वर्ग के छात्र भी आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों की वजह से सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाते और मज़बूरन पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं। आशुतोष कुमार ने कहा कि सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को आरक्षण के नाम पर लॉलीपॉप दिया है जिसका कोई लाभ छात्रों को नहीं मिल रहा।

उन्होंने ने केंद्र सरकार से पूछा कि जब  इन छात्रों को आयु सीमा और आवेदन शुल्क में कोई छूट नहीं दी जा रही तो आरक्षण देने का क्या फायदा ?  आशुतोष कुमार कहा है कि कोविड-19 को ध्यान में रखकर सामाजिक दूरी समेत सभी नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया गया लेकिन पुलिस और प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी  इन छात्रों की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाना चाहती है। पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विरोध मार्च जैसे ही विजय चौक से आगे बढ़ा दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 के लिए बने सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते हुए दो बसों में 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भरकर हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार,  राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संरक्षक मृणाल माधव, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधी प्रकोष्ठ कौशिकेष कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें