फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने नोटबंदी के समर्थन पर देशवासियों का किया शुक्रिया, राहुल ने दिलाई आंसुओं की याद

Wed, 08 Nov 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
नाोटबंदी
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले को आज पूरा एक साल हो गया। पिछले साल 8 नवंबर 2016 को सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था में चल रहे 500 और 1000 के नोटों पर बैन लगा दिया था। इस मुद्दे पर एक ओर जहां सभी विपक्षी पार्टियां काला दिवस के तौर पर बना रही है तो वहीं बीजेपी नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए बुधवार को एंटी ब्लैक मनी डे (काला धन विरोधी दिवस) के रूप में मनाएगी।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने नोटबंदी का समर्थन करने वाले सभी भारतीयों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मैं भ्रष्टाचार और कालाधन को खत्म करने के लिए  सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन करने वाले भारतीयों के लिए तत्पर हूं।
  I bow to the people of India for steadfastly supporting the several measures taken by the Government to eradicate corruption and black money. #AntiBlackMoneyDay — Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2017
विज्ञापन


नोटबंदी की बरसी पर विपक्ष के विरोध का जवाब देने के लिए बीजेपी के कई वरिष्ठ मंत्री कई राज्यों में जाकर आम लोगों के सामने नोटबंदी से हुए फायदों को बतलाएंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई केन्द्र मंत्री गुजरात में होंगे। केन्द्रीय दूर संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बनारस और गाजीपुर का रुख किया तो नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली मंगलवार से ही मोर्चा संभाले बैठे हैं।

ये भी पढे़ंः नोटबंदी को लेकर रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा, जिसे जानना है आपके लिए बेहद जरूरी
 
राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर लिखा है नोटबंदी एक त्रासदी है, हम लाखों ईमानदार भारतीयों के साथ खड़े हैं, जिनके जीवन और आजीविका को प्रधानमंत्री के अविवेकी निर्णय ने बर्बाद कर दिया। 
  Demonetisation is a tragedy. We stand with millions of honest Indians, whose lives & livelihoods were destroyed by PM’s thoughtless act. — Office of RG (@OfficeOfRG) November 8, 2017   "एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है
तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना" pic.twitter.com/r9NuCkmO6t — Office of RG (@OfficeOfRG) November 8, 2017

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नोटबंदी की आलोचना करते हुए कहा है कि यह बहुत बड़ा घोटाला है। मैं फिर कह रही हूं यह बहुत बड़ा घोटाला है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि अगर इसकी जांच कराई जाए तो सच्चाई सापने आ जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें