पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए एक नई रणनीति बना रहा है। लश्कर चीफ हाफिज सईद पाकिस्तान की राजनीति में पूरी तरह से उतरना चाहता है लेकिन वो अब जैश-ए-मोहम्मद को कश्मीर की कमान सौंपने की फिराक में है।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई चीन की मदद से संयुक्त राष्ट्र में बार-बार जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को वीटो पावर का इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने से बचाने में कामयाब रहा है। इसी का फायदा उठाकर अजहर लगातार कश्मीर में जिहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में लगा हुआ है।
हाल ही में अजहर का एक ऑडियो क्लिप सामने आया था जिसमें वो इस बात को स्वीकार करता हुआ सुनाई दे रहा है कि श्रीनगर में बीएसएफ कैंप पर हुए हमले के पीछे उसका हाथ था। इसके बावजूद चीन कहता रहता है कि मसूद अजहर के खिलाफ भारत के पास पर्याप्त सबूत नहीं है।
ये भी पढ़ेंः हाफिज को आतंकी नहीं मानता अमेरिका, पाक को सौंपी 75 आतंकवादियों की लिस्ट
अजहर का जो ऑडियो क्लिप सामने आया है उसमें वो कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि सन 2000 से अब तक वो लगातार कश्मीर में अपने मिशन को कामयाब बनाने के लिए आतंकवाद फैलाने में कामयाब रहा है। इस बात का सबसे पूख्ता सबूत सोमवार को सामने आया जब भारतीय सेना के हाथों अजहर का भतीजा तल्हा राशिद मारा गया। राशिद घाटी में आतंकियों की भर्ती कराया करता था।