फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा प्लस: केंद्र ने जारी की गाइडलाइंस, 'टीटीवी' पर जोर, आठ राज्यों के 11 जिलों को किया आगाह

Sat, 26 Jun 2021 05:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरी लहर में भारी तबाही झेल चुके देश को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिर आगाह किया है। अब डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर केंद्र ने सतर्क रहने व कमर कसने को कहा है। 
 
विज्ञापन
DELTA PLUS - फोटो : AMAR UJALA GRAPHICS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश अभी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ ही रहा है कि डेल्टा प्लस के रूप में तीसरी लहर आने की आशंका पैदा हो गई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आठ राज्यों के मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिखकर डेल्टा प्लस से निपटने की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन (टीवीटी) पर जोर दिया गया है। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी का कहर कहां जाकर थमेगा, यह कोई बताने की स्थिति में नहीं है। वायरस के नए नए रूपों ने इंसान को बड़े संकट में डाल दिया है। अब डेल्टा प्लस के रूप में नया खतरा दस्तक दे चुका है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार सजग हो गई है। उसने राज्यों को भी सतर्क किया है। देश के 12 राज्यों में डेल्टा प्लस के अब तक 52 मामले सामने आ चुके हैं।



इन आठ राज्यों व 11 जिलों को किया आगाह
राज्य:
आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु 
11 जिले: तमिलनाडु का मदुरई, कांचीपुरम, चेन्नई। राजस्थान का बीकानेर, कर्नाटक का मैसूरु, पंजाब का पटियाला और लुधियाना, जम्मू कश्मीर का रियासी, हरियाणा का फरीदाबाद, गुजरात का सूरत और आंध्र का तिरुपति।
विज्ञापन


पहले मप्र, महाराष्ट्र व केरल को किया था अलर्ट
दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और केरल को अलर्ट किया था। महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को डेल्टा प्लस से सतर्क रहने को कहा गया है।

यह उपाय करें राज्य सरकारें
केंद्रीय स्वासथ्य सचिव राजेश भूषण ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि नए वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे निपटने के लिए  टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करें। जहां भी डेल्टा प्लस के केस मिले, वहां सख्त कंटेनमेंट के इंतजाम किए जाएं। 

गाइडलाइंस में कहा-ये उपाय भी किए जाएं

  • भीड़ को रोकने और लोगों के मिलने-जुलने और आवाजाही पर नियंत्रण के उपाय करें।
  • जहां डेल्टा प्लस के केस मिले हैं, वहां तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन बनाएं।
  • पाबंदियों का सख्ती से पालन कराएं।
  • संक्रमितों के नमूने तत्काल जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजें
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें