फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलॉयट का दावा: सैर-सपाटे और मनोरंजन पर खर्च बढ़ा रहे उपभोक्ता

Wed, 22 Sep 2021 02:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सर्वे के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लोग अब कार्यालयों में वापस लौट रहे। विदेशी यात्राओं और पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए भी उपभोक्ताओं ने मंशा जताई है। टीकाकरण में तेजी और संक्रमण की घटती दर से उपभोक्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसका लाभ बाजार को मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण में आ रही गिरावट और बाजारों के खुलाने से उपभोक्ता अब गैर जरूरी उत्पादों पर भी खर्च बढ़ा रहे हैं। वैश्विक परामर्श फर्म डेलॉयट ने मंगलवार को जारी सर्वे में बताया कि उपभोक्ता अब सैर-सपाटे और मनोरंजन सुविधाओं पर धीरे-धीरे खर्च बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


जुलाई-अगस्त में एक हजार उपभोक्ताओं के खर्च पर 30 दिनों तक सर्वे के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लोग अब कार्यालयों में वापस लौट रहे। विदेशी यात्राओं और पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए भी उपभोक्ताओं ने मंशा जताई है। टीकाकरण में तेजी और संक्रमण की घटती दर से उपभोक्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसका लाभ बाजार को मिलेगा।

सर्वे में शामिल 12 फीसदी उपभोक्ता शराब जैसी चीजों पर खर्च बढ़ा रहे, जबकि 36 फीसदी ने केबल टीवी, 36 फीसदी ने कपड़े-जूते, 33 फीसदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स, 25 फीसदी ने सजावट के सामान और 22 फीसदी ने रेस्तरां पर पैसे खर्च करने की बात कही है। 
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में और तेजी की उम्मीद
सर्वे में कहा गया है कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं का खर्च और बढ़ने की उम्मीद है। 57 फीसदी उपभोक्ताओं ने अगले तीन महीने में विदेश यात्रा करने की मंशा जताई है। 68 फीसदी उपभोक्ताओं का रुझान जहां स्थानीय उत्पादों की ओर बढ़ा है, वहीं 74 फीसदी ने ब्रांडेड उत्पाद खरीदने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें