फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

Thu, 22 Jan 2026 11:15 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

IndiGo Flight Bomb Threat: दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी। विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिला, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अंदर फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 18 जनवरी (रविवार) को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। टिशू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था। अब फिर ऐसा ही दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में हुआ है।
विज्ञापन


टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ मिला नोट
इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट 6E 2608 में एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। इस लेटर के मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। इसके बाद उड़ान को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
 
कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से पुणे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2608 को गुरुवार शाम हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बम की धमकी की सूचना मिली थी, हालांकि गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक विमान को रात 8:40 बजे पहुंचना था, लेकिन वह रात 9:24 बजे उतरा और 9:27 बजे बे नंबर 3 पर खड़ा किया गया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने बम की धमकी की सूचना एप्रन कंट्रोल को दी। विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया। एप्रन कंट्रोल ने तुरंत सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क किया और बम धमकी मूल्यांकन समिति (बीटीएसी) की बैठक बुलाई गई।

जांच के बाद सामान्य परिचालन के लिए मिली मंजूरी
आगे कहा कि समीक्षा के बाद बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम (बीडीडीएस) द्वारा विमान की पूरी तरह से जांच की गई, और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ऐसे में प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को सामान्य परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई। 

ये भी पढ़ें: IndiGo Flight: सुरक्षा के चलते इंडिगो की उड़ान लखनऊ डायवर्ट की गई, दिल्ली से बागडोगरा जा रहा था विमान
विज्ञापन


एक बयान में इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2608 में लैंडिंग के तुरंत बाद एक सुरक्षा खतरा देखा गया। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने में उनके साथ पूरा सहयोग किया। सभी ग्राहक और चालक दल सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए। हम अपने ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

अन्य वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें