फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में छूट रहे लोगों के पसीने, दो से तीन किलोमीट तक लग रहा ट्रैफिक जाम

Fri, 16 Dec 2022 06:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयरपोर्ट से दो से तीन किलोमीटर पहले से ही गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग जा रहीं हैं। ऐसे में अगर आपको फ्लाइट पकड़नी है तो तय समय से पहले ही निकलना होगा। 
विज्ञापन
राव तुला राम मार्ग से एयरपोर्ट के बीच ट्रैफिक जाम की स्थिति है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी है तो ये खबर आपके लिए ही है। इन दिनों दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने वाली सड़कों पर काफी ट्रैफिक जाम लग रहा है। दो से तीन किलोमीटर पहले से ही गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग जा रहीं हैं। ऐसे में अगर आपको फ्लाइट पकड़नी है तो तय समय से पहले ही निकलना होगा। हालांकि, एयरपोर्ट के अंदर की व्यवस्था में अब काफी सुधार हो चुका है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर काफी सुविधाएं बढ़ा दी गईं हैं। 
विज्ञापन


दो किलोमीटर के सफर में आधे से पौन घंटे लग रहे
शुक्रवार को एयरपोर्ट के बाहर काफी ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। राव तुला राम मार्ग से एयरपोर्ट तक की दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे से पौन घंटे लग रहे हैं। गाड़ियों की लंबी कतारों से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के असफरों का कहना है कि अगर लोगों को तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचना है तो कार और कैब की बजाय मेट्रो का प्रयोग करें। इससे सड़कों पर लगने वाली जाम से छुटकारा मिल सकता है। 

संसदीय समिति ने सीईओ को किया था तलब
एविएशन पर बनी संसदीय स्थायी समिति ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर यात्रियों को हो रही परेशानी के मद्देनजर  डीआईएएल (Delhi International Airport Limited) के सीईओ को तलब किया था। हालांकि, वह समिति के सामने पेश नहीं हो पाए। उनकी जगह गुरुवार को जीएआईएल के डिप्टी एमडी नारायण राव व अन्य अधिकारी समिति के सामने पेश हुए। नारायण राव ने इस मामले में सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर भीड़-भाड़ की यह स्थिति तात्कालिक है। यह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। राव के अनुसार, कोरोनाकाल के बाद हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी है। स्क्रीनिंग मशीनों की संख्या बढ़ाने समेत सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इसके पहले नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी 12 दिसंबर (सोमवार) को दिल्ली हवाई अड्डे का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों को परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था। बाद में नागर विमानन मंत्रालय की ओर से भीड़-भाड़ का प्रबंधन करने के लिए एयरलाइंसों को निर्देश भी जारी किए गए थे। 
 
1400 सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती 
दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षा और बढ़ते यात्री यातायात की चुनौती से निपटने के लिए अतिरिक्त 1,400 सीआईएसएफ कर्मियों को मंजूरी दी गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन व अन्य के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह बात कही गई। हवाई अड्डों के तीनों टर्मिनल 1, 2 और 3 पर कार्गो एरिया को छोड़कर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें