आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। 2012 से ही आम आदमी पार्टी से जुड़ी आतिशी को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बेहद करीबी माना जाता है। दिल्ली की नई सीएम का मध्यप्रदेश से भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने कई वर्षों एमपी के गांवों में ग्रामीणों में जागरूकता लाने का अभियान चलाया है।
आप नेता आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण काफी पढ़े लिखे और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। वे आमतौर पर राजनीति से दूर रहकर अपना काम करते है। प्रवीण इतना ज्यादा लो-प्रोफाइल रहते हैं कि उनकी एक भी तस्वीर आपको सोशल मीडिया पर नहीं मिलेगी। हालांकि, कुछ साल पहले योगेंद्र यादव ने एक ट्वीट करके प्रवीण सिंह की तारीफ की थी। तब उन्होंने लिखा था-वह आतिशी के पति को अच्छी तरह जानते हैं। वह भी शानदार काम कर रहे हैं।
आतिशी और प्रवीण दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई। चूंकि दोनों की ही इच्छा गांव की दशा सुधारने और वहां ग्राम स्वराज के सिद्धांत में गांवों में जागरूकता लाने की थी। लिहाजा दोनों किसी कॉमन प्लेटफॉर्म पर मिले। फिर बातें जब आगे बढ़ीं तो दोनों ने एक दूसरे को पसंद करना शुरू किया, यह उनकी शादी की वजह भी बनी। आतिशी और प्रवीण सिंह की शादी कुछ साल पहले हुई।
आतिशी और उनके पति प्रवीण सिंह दोनों ग्राम स्वराज के पैरोकार रहे हैं। दोनों ने साथ में मिलकर मध्य प्रदेश में 2007 में एक कम्यून स्थापित किया ताकि गांधीजी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर पाएं, ना केवल गांवों को मजबूत करें बल्कि वहां ऐसी शिक्षा दें जिसका व्यावहारिकता भी हो। दोनों ने जो कम्यून बनाया उसके पीछे गणेश भागरिया की यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज की फिलॉसफी भी थी। मध्य प्रदेश में अपने इस कम्युन को खोलने के बाद दोनों ने मिलकर खूब काम कर किया। इसके तहत ना केवल गांवों में शिक्षा पर काम किया बल्कि आर्गेनिक फार्मिंग के प्रोजेक्ट पर काम किया।
आतिशी बोलीं- मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा
सीएम चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा, मेरे लिए दिल्ली वालों के लिए दुख की घड़ी है कि चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। वही आने वाले चुनाव के बाद केजरीवाल मुख्यमंत्री देखना चाहेंगे। चुनाव तक एक ही उद्देश्य, केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना मैं चुनाव तक मुख्यमंत्री होने के नाते एक ही उद्देश्य से काम करेंगे कि केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। मेरा एक ही मकसद रहेगा। भाजपा एलजी के जरिए दिल्ली के खिलाफ षड्यंत्र रचेगी। मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा की कोशिश करूंगी।