फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सोशल मीडिया पर रील-वीडियो पोस्ट करने वालों से सधेगा भाजपा का गणित, जानें MCD चुनाव के लिए पूरी योजना

सार

दिल्ली भाजपा सूत्रों के मुताबिक़, पार्टी बुधवार को एक विशेष मोबाइल नंबर जारी करेगी। इस पर मिस्ड कॉल करके कोई भी ‘सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर’ भाजपा की साईबर यूनिट से जुड़ सकेगा।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) में भाजपा साइबर योद्धाओं पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। पार्टी सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर सक्रिय उन लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए एक अभियान चलाएगी जो उसकी विचारधारा से सहमति रखते हैं। ऐसे लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर उन्हें विभिन्न मुद्दों पर लोगों के बीच ‘जागरूकता’ पैदा करने के लिए कहा जाएगा। पार्टी इन्हें साइबर योद्धा (Cyber Warriors) का नाम देगी। मध्य नवंबर में पूरी दिल्ली के साइबर योद्धाओं का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसको बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा या गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा सूत्रों के मुताबिक़, पार्टी बुधवार को एक विशेष मोबाइल नंबर जारी करेगी। इस पर मिस्ड कॉल करके कोई भी ‘सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर’ भाजपा की साईबर यूनिट से जुड़ सकेगा। एक विशेष वेबसाइट भी लांच की जाएगी जिस पर अपनी कुछ सूचना साझा कर लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। मिस्ड कॉल मिलने या वेबसाइट पर सूचना मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता साइबर इन्फ़्लुएन्सर से मिलकर उसकी क्षमता के अनुसार उसे पार्टी की रचनात्मक गतिविधियों में लगाएंगे।

पार्टी ने इस रणनीति में उन युवाओं और महिलाओं को फोकस में रखा है जो सोशल मीडिया पर विडियो या रील बनाकर अपनी बात रखने के लिए अपने लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। ऐसे युवा या महिलाएं जो पार्टी की विचारधारा से साम्यता रखते हैं और किसी रूप में पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें पार्टी से जोड़ने की कोशिश रहेगी। 
विज्ञापन


बूथ स्तर तक सूचना भी
भाजपा ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव जीतने के लिए एक बार फिर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। इसके लिए अभी से ब्लाक, बूथ और पन्ना प्रमुख बनाए जाने की शुरुआत हो चुकी है। साइबर योद्धा अभियान शुरू होने के बाद दिन-प्रतिदिन के हिसाब से कुछ मुद्दों पर पार्टी अभियान जारी करेगी। इन मुद्दों को साइबर योद्धाओं और बूथ-पन्ना प्रमुखों के जरिए अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।

क्या है रणनीति?
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक़, पार्टी यह मानती है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने केवल छद्म प्रचार के जरिए अपनी छवि बना राखी है। पार्टी की योजना है कि अलग-अलग दिन पर दिल्ली सरकार के एक-एक कार्यों की सच्चाई वह जनता के सामने रखेगी। पार्टी का मानना है कि दिल्ली की एक्साइज डयूटी, शिक्षा और स्वास्थ्य के विभागों में कोई सकारात्मक कार्य नहीं हुआ है, जबकि विभिन्न योजनाओं के जरिये भ्रष्टाचार किया गया है। पार्टी साइबर योद्धाओं के सहारे इन मुद्दों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखेगी और सरकार की नाकामियों से सावधान करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें