फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Liquor Scam: सीबीआई पूछताछ से पहले तेलंगाना में पोस्टर वार, हैदराबाद में सीएम KCR की बेटी के लगे पोस्टर

Sat, 10 Dec 2022 02:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई के अधिकारी के कविता से पूछताछ के लिए 11 दिसंबर को उनके आवास पहुंचेंगे। के कविता तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी हैं। 
विज्ञापन
के कविता के लगे पोस्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई कल (11 दिसंबर) तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी कविता से पूछताछ करने वाली है। जांच एजेंसी के अधिकारी हैदराबाद स्थित कविता के घर पर सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले ही तेलंगाना में पोस्टर वार शुरू हो गया है।  

विज्ञापन


सीबीआई पूछताछ से पहले तेलंगाना सीएम की बेटी कविता के पोस्टर उनके आवास के आसपास लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है कि "योद्धा की बेटी कभी नहीं डरती"। पार्टी नेताओं की ओर से लगाए गए पोस्टरों पर उनके प्रति समर्थन भी जताया गया है। 
विज्ञापन



छह दिसंबर को पेश होने में जताई थी असमर्थता 
गौरतलब है कि टीआरएस एमएलसी के कविता तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। इससे पहले उनसे छह दिसंबर यानी आज दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए सीबीआई से कोई अन्य तारीख देने के लिए अपील की थी।  के कविता ने पांच दिसंबर को सीबीआई को पत्र लिखा था। इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने 11 दिसंबर को के कविता के घर पर पूछताछ के लिए पहुंचने का फैसला किया। 
विज्ञापन


ईडी की रिमांड रिपोर्ट में आया था कविता का नाम 
गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाले में कथित रिश्वत पर दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक रिमांड रिपोर्ट में के कविता का नाम सामने आया था। इसके बाद कविता ने कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। सीबीआई ने 25 नवंबर को इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ अपना पहला आरोप पत्र दायर किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें