फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट: सावरकर की जीवनी के लेखक डॉ. संपत को राहत, कोई नहीं लिख सकेगा मानहानिकारी टिप्पणी

Fri, 18 Feb 2022 12:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. संपत ने दो खंड में वीर सावरकर की जीवनी लिखी है। वीर सावरकर को लेकर देश में विवाद उठता रहता है। कांग्रेस, शिवसेना व भाजपा सावरकर के मुद्दे पर कई बार जुबानी जंग कर चुके हैं। 
विज्ञापन
डॉ. विक्रम संपत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने वीर सावरकर की जीवनी लिखने वाले डॉ. विक्रम संपत को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा कि कोई भी इतिहासकार डॉ. संपत के खिलाफ ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी तरीके से मानहानिकारी टिप्पणी नहीं कर सकेगा। 

विज्ञापन


डॉ. संपत ने दो खंड में वीर सावरकर की जीवनी लिखी है। विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) को लेकर देश में विवाद उठता रहता है। कांग्रेस, शिवसेना व भाजपा सावरकर के मुद्दे पर कई बार जुबानी जंग कर चुके हैं। 

इतिहासकार डॉ. संपत ने कई अन्य इतिहासकारों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अन्य इतिहासकारों ने सावरकर की जीवन के दो खंडों को लेकर उन पर 'साहित्यिक चोरी' का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ मानहानिकारी ट्वीट किए थे। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से अब संपत के खिलाफ मानहानिकारी टिप्पणियां नहीं की जा सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें