फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज छात्रावास की क्षमता बढ़ाएगी सरकार, दो हजार छात्र कर सकेंगे पढ़ाई

Fri, 03 Sep 2021 02:13 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ज्यादा से ज्यादा छात्र अब हॉस्टल परिसर में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे
  • दिल्ली सरकार जल्द ही इसके लिए धन आवंटित कर देगी
विज्ञापन
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार राजधानी के सुप्रसिद्ध मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की क्षमता बढ़ाकर दो हजार करने जा रही है। इसके साथ-साथ मरीजों के लिए अस्पताल की वर्तमान बेड क्षमता 438 से बढ़ाकर 1000 की जाएगी। इससे ज्यादा से ज्यादा छात्र अब हॉस्टल परिसर में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे और लोगों को इलाज का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अस्पताल के हॉस्टल के नए स्वरूप के बारे में आर्किटेक्ट और अन्य विशेषज्ञों से बातचीत कर ली गई है। दिल्ली सरकार जल्द ही इसके लिए धन आवंटित कर देगी और इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

मंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि अगले सत्र से यहां ज्यादा मरीजों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में नई तकनीकी और सुविधाओं को शामिल किया जाएगा जिससे लोगों को इलाज के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें