फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधी: सुरजेवाला और श्रीनिवास को हिरासत में लिया, काला कानून वापस लो के लगे नारे

Mon, 26 Jul 2021 11:23 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, बीवी श्रीनिवास और दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता नजर आए। इस दौरान सुरजेवाला और श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया है। 
 
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चला कर संसद पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसान करीब एक साल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस लगातार नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरती आई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को उस वक्त सभी को हैरान कर दिया, जब वह दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए। राहुल किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, बीवी श्रीनिवास और दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता नजर आए। इस दौरान सुरजेवाला और श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन

 
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, '' ये किसान की आवाज है, किसानों की बात सुनी नहीं जा रही है। मैं किसानों का संदेश लेकर आए हैं। सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, ये काले कानून हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें आतंकवादी तक कह दिया जा रहा है। ''

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाई जा रही है। करीब 200 किसान हर रोज जंतर-मंतर पर संसद करेंगे, जोकि संसद के मानसून सत्र तक जारी रहेगी। बता दें कि पिछले करीब एक साल से किसानों का आंदोलन दिल्ली के टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर जारी है। किसानों की मांग है कि तीनों कानून वापस हो, लेकिन सरकार का कहना है कि कानून वापस नहीं होंगे। अगर कोई बदलाव करना है, तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है। वहीं मानसून सत्र में कृषि कानून और पेगासस जासूसी विवाद से जुड़े हंगामे के कारण संसद के दोनों सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें