फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने केसीआर से मिले केजरीवाल, तेलंगाना सीएम बोले- ये समय आपातकाल जैसा

Sat, 27 May 2023 05:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

केजरीवाल इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र में शिवसेना-यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे, राकांपा नेता शरद पवार से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के साथ अरविंद केजरीवाल। साथ में भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्ढा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। बताया गया है कि केजरीवाल ने दिल्ली पर लाए गए केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए यह मुलाकात की है। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप सांसद राघव चड्डा भी बैठक में मौजूद रहे।  

विज्ञापन


केजरीवाल इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र में शिवसेना-यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे, राकांपा नेता शरद पवार से मुलाकात की थी। पवार के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शरद पवार ने हमें आश्वासन दिया है कि जब ये (दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश को बदलने वाला) बिल राज्यसभा में आएगा तो इस बिल को वहां पास नहीं होने देंगे... ये दिल्ली की लड़ाई नहीं है, ये पूरे संघीय संरचना की लड़ाई है। 

मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल गांधी से भी करेंगे मुलाकात
केजरीवाल ने इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मैं इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगूंगा। 
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद केंद्र सरकार एक अध्यादेश लाया, जिसने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एकदम पलट कर रख दिया है। अदालत ने जहां सभी अधिकार मुख्यमंत्री को दिए थे, वहीं ट्रांसफर और पोस्टिंग के मामले में केंद्र सरकार ने अध्यादेश के जरिये सभी अधिकार वापस उपराज्यपाल को दे दिए हैं। अब इसी अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को जोड़ने और अपने लिए समर्थन मांगने की कवायद में जुटे हुए हैं। केजरीवाल चाहते हैं कि जब यह अध्यादेश बिल के रूप में केंद्र सरकार राज्यसभा में लाए तब पूरा विपक्ष एकजुट होकर इसका विरोध करे। ताकि यह कानून न बन सके।

केजरीवाल-केसीआर - फोटो : social media

केसीआर बोले- ये यह समय आपातकाल से भी बदतर, अध्यादेश वापस हो

तेलंगाना के सीएम केसीआर ने दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पीएम मोदी को अध्यादेश वापस लेना चाहिए, हम इसकी मांग करते हैं। यह समय आपातकाल के दिनों से भी बदतर है, आप (केंद्र) लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को काम करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

 

विज्ञापन

केजरीवाल-केसीआर - फोटो : Social Media

केजरीवाल ने कहा- केसीआर के समर्थन से बहुत ताकत मिली

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली के लोगों को न्याय दिलाने के लिए वह (केसीआर), उनकी पार्टी और उनकी सरकार हमारे साथ है। यह सिर्फ दिल्ली के बारे में नहीं है, बल्कि राष्ट्र के लोकतंत्र को बचाने के बारे में है। दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर तेलंगाना के सीएम केसीआर के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के सीएम ने कहा, "उनके (केसीआर) समर्थन ने हमें बहुत ताकत प्रदान की है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें