फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Elections 2022: केजरीवाल ने गोवा में किया घर-घर जाकर चुनाव प्रचार, बोले- जनता भाजपा-कांग्रेस से थक चुकी

Sat, 15 Jan 2022 04:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

उन्होंने कहा कि हमने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। हमें जनता समर्थन मिल रहा है, जनता बदलाव चाहती है। जनता कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस से थक चुकी है। जनता को एक ईमानदार पार्टी चाहिए।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने किया प्रचार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सेंट आंद्रे में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। हमें जनता समर्थन मिल रहा है, जनता बदलाव चाहती है। जनता कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस से थक चुकी है। मुझे ख़ुशी है कि लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीदें हैं। जनता को एक ईमानदार पार्टी चाहिए। केजरीवाल ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पर भी बयान दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्पल अगर भाजपा से अलग होना चाहते हैं, तो वे उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, उत्पल ने भाजपा नेतृत्व पर यह संकेत देने के लिए नाराजगी जाहिर की थी कि पणजी निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का टिकट किसी और को दिया जाएगा, जबकि इस सीट पर उत्पल अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। उत्पल ने कहा था अतानसियो जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं है, वर्तमान में गोवा में उन्हें देखना स्वीकार्य नहीं है।

केजरीवाल ने अन्य दलों की संभावनाओं को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी जैसी पार्टी लोगों का विश्वास जीतने में विफल रही है। मैं एक ईमानदार विकल्प के लिए लोगों की उम्मीद देखकर खुश हूं। लोग भ्रष्टाचार से थक चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें