फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के शपथग्रहण में अन्ना हजारे को अब तक नहीं मिला न्योता

Sat, 15 Feb 2020 01:33 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
anna kejriwal
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों को आमंत्रित किया है लेकिन समाजसेवी अन्ना हजारे को अभी तक न्योता नहीं मिला है।

विज्ञापन


बता दें कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अन्ना को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था। उस दौरान अन्ना ने स्वास्थ्य मुद्दों का हवाला देते हुए शपथ समारोह में शामिल नहीं होने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने अन्ना को फोन कर आने के लिए कहा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं  दिया। 

तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ के बारे में पूछने पर अन्ना ने बताया कि इस बार कोई निमंत्रण नहीं मिला है। निर्भया मामले में दोषियों को फांसी देने में हुई देरी के खिलाफ गांधीवादी 20 दिसंबर से मौनव्रत पर हैं। दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद ही इसे तोड़ेंगे। अन्ना के सचिव ने कहा कि जब वह टिप्पणी करना चाहते हैं तो कागज पर अपनी प्रतिक्रिया लिखते हैं।
विज्ञापन


सचिव ने केजरीवाल की जीत के बारे में जब अन्ना हजारे को बताया तो उन्होंने लिखा 'थेके आहे' (ठीक है)। सचिव ने जब उनसे यह कहा कि मीडिया आपकी प्रतिक्रिया चाहती है तो उन्होंने कहा कि वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि, हजारे के पैतृक गांव रालेगण सिद्धि के निवासियों ने मंगलवार को केजरीवाल की जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े। अन्ना को न्योता नहीं दिए जाने की खबर लोगों में चर्चा का विषय बना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें