दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर गुरुवार देर शाम एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई हुई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख, गृह सचिव, और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौजूद हैं।
इससे पहले अमित शाह ने इन हमलों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। इस लड़ाई का नेतृत्व करने में प्रधानमंत्री मोदी विश्व में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी यह कायरतापूर्ण काम किया है और जो लोग इसके पीछे हैं, उन सभी को कानून के सामने खड़ा कर सख्त से सख्त सजा देने के लिए भारत सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
शाह ने कहा कि माणसा के सभी नागरिकों के लिए मोती भाई काका एक आदर्श हैं। मोती भाई ने एक ऐसा आदर्श जीवन जिया जो पूरी तरह महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित, प्रामाणिक और पारदर्शी रहा। उन्होंने कहा कि उस समय के सभी लोगों ने गुजरात के पशुपालकों, किसानों और राज्य के गांवों के लिए समृद्धि के द्वार खोलने का कार्य किया। शाह ने कहा कि आज अमूल पूरे विश्व में सहकारिता का एक नंबर का ब्रान्ड बना है और इसका मूल उस समय के सभी महानुभावों की ओर से रखी गई नींव है।
खबर अपेडट की जा रही है...................