फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: लाल किले के पास धमाका मामले में बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से MBBS छात्र गिरफ्तार, NIA कर रही पूछताछ

Sat, 15 Nov 2025 02:28 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एनआईए ने एमबीबीएस छात्र निसार आलम को दिल्ली के लाल किले धमाके से जुड़े मामले में शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। हरियाणा की अल-फला यूनिवर्सिटी का छात्र निसार शादी से लौटते वक्त सूरजपुर बाजार से गिरफ्तार हुआ। एजेंसी ने उसके पास से डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं।

विज्ञापन
दिल्ली कार धमाका (File Photo) - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के मामले में एनआईए ने जांच तेज कर दी है। इसके तहत जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से एक एमबीबीएस छात्र जानिसुर उर्फ निसार आलम को आतंक संगठनों से कथित संबंधों के शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। निसार हरियाणा की अल-फला यूनिवर्सिटी का छात्र है और लुधियाना में रहता है। उसका पैतृक घर दलखोला के पास कोनाल गांव में है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, निसार को शुक्रवार सुबह सूरजपुर बाजार से तब पकड़ा गया जब वह परिवार में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। अधिकारियों ने उसके मोबाइल लोकेशन डेटा के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी थी।

निसार के पास से डिजिटल डिवाइस बरामद
सूत्रों ने बताया कि उसे हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि एनआईए ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि निसार का धमाके से सीधे तौर पर क्या संबंध है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MHA on Nowgam Blast: गृह मंत्रालय ने कहा- विस्फोट के कारणों की पड़ताल जारी, फरीदाबाद से जब्त सामान में धमाका

जांच एजेंसी ने उसके पास से डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान निसार ने भागने की कोशिश भी की, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की जांच के लिए सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा है।

निसार के परिवार ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
उधर, निसार की गिरफ्तारी पर उसके परिवार के लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। निसार के रिश्तेदारों का कहना है कि वह शांत स्वभाव का, पढ़ाई में डूबा रहने वाला लड़का है और किसी गलत गतिविधि से उसका कोई संबंध नहीं हो सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Delhi-Srinagar Blast Live: नौगाम ब्लास्ट में 9 की मौत, थाने में रखा था विस्फोटक; फरीदाबाद से मौलवी हिरासत में

एक्शन में एनआईए, अलग-अलग जगहों पर कर रही जांच
गौरतलब है कि बीते 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास एक जोरदार बम धमाका हुआ। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद एनआईए लगातार अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही है। इसी सिलसिले में एजेंसी ने हाल ही में मुर्शिदाबाद के निवासी मोइनुल हसन के घर पर भी छापा मारा था, जिसके दिल्ली और मुंबई में कुछ संदिग्ध संपर्कों की जांच चल रही है। एनआईए ने अभी तक निसार पर लगे आरोपों या सबूतों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें