दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह डर अच्छा है। आम आदमी पार्टी नेता भाजपा के डर से अपनी सीट बदल रहे हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट से हटा दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने ही भ्रष्टाचार के कारण अब तक की सबसे कमजोर लड़ाई लड़ रही है। इसके कारण पार्टी अपने नेताओं की विधानसभा सीटें बदल रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की टिकट काटना और उनकी जगह किसी पार्टी कार्यकर्ता की बजाय बाहर से आये एक व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना यह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी को अपने नेताओं पर कोई भरोसा नहीं रह गया है। पार्टी ने अनुमान जताया है कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी मारलेना भी चुनावी लड़ाई का मैदान छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
'आप नेता, भाजपा के डर से सीटें बदल रहे'
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह डर अच्छा है। आम आदमी पार्टी नेता भाजपा के डर से अपनी सीट बदल रहे हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी मारलेना भी अपनी सीट बदलेंगे।
सचदेवा ने कहा कि किसी पार्टी की सूची सामने आती है तो अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अपनी टिकट घोषित कर चुनावी लड़ाई का नेतृत्व करते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हिम्मत नहीं हो रही है कि वे अपनी टिकट घोषित करें। यह बताता है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के डर से भाग रही है।
विज्ञापन
दूसरी पार्टियों के रिजेक्ट नेताओं को दिए जा रहे टिकट
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जहाज डूब रहा है। मनीष सिसोदिया अपनी 10 साल की सीट छोड़कर जा रहे हैं, दूसरी पार्टियों से 'रिजेक्टेड' नेताओं को टिकट दिया जा रहा है। यह दिखाता है कि अरविंद केजरीवाल का आत्मविश्वास कितनी बुरी तरह हिला हुआ है।