वहीं दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे ने किया नमन
वहीं मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।
लखनऊ में सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
लखनऊ में 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शहीद पुलिस कर्मियों को नमन किया। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- देश में सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध पुलिस बलों का समर्पण और साहस सराहनीय है। 'पुलिस स्मृति दिवस' पर उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने कर्तव्य पालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जय हिंद!
पीएम मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने आज पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों के श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज पुलिस स्मृति दिवस पर हम अपने पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करते हैं। उनका अटूट समर्पण हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वे साहस और दृढ़ संकल्प का उदाहरण हैं। मानवीय चुनौतियों के दौरान उनके सक्रिय प्रयास और सहायता भी उतनी ही सराहनीय है।