फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा तैयारियों की समीक्षा: सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे दक्षिण-पश्चिम कमान मुख्यालय जयपुर के दौरे पर

Mon, 31 Jan 2022 10:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनरल नरवणे को कमांडरों द्वारा सेना की सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की रक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सोमवार को जयपुर यात्रा पर जाएंगे। वे जयपुर स्थित सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान मुख्यालय में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। 

विज्ञापन


जनरल नरवणे को कमांडरों द्वारा सेना की सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। जनरल नरवणे ने 15 जनवरी को सेना दिवस के मौके पर कहा था कि यदि चीन ने युद्ध थोपने की कोशिश की तो भारत की जीत होगी। थलसेना प्रमुख ने कहा है कि भले ही चीन के साथ वार्ता चल रही है और कई जगहों पर विवाद खत्म हो गया है, लेकिन एलएसी पर खतरा बरकरार है। जनरल नरवण ने अपनी सालाना प्रेस कॉफ्रेंस में यह बात कही थी।

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर विवाद की जड़ चीनी सेना का बड़ा जमावड़ा है। चीन की सेना के जमावड़े के बाद भारत ने भी 25 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती पूर्वी लद्दाख में कर दी है। भारत पिछले डेढ़ साल के मुकाबले आज चीनी सेना से निपटने में अच्छी स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें