फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी प्रतिस्पर्द्धा का मोहरा तो नहीं बन गया विपक्ष : रक्षा मंत्री

Sun, 20 Jan 2019 02:40 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राफेल सौदे मामले पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को विपक्ष को निशाने पर लिया। रक्षामंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष राफेल सौदे पर दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि राफेल पर दुष्प्रचार कर रही विपक्षी पार्टियां क्या कारोबारी प्रतिस्पर्द्धा में मोहरे तो नहीं बन रही हैं और क्या 36 विमानों की खरीद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली में एक कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, वह रक्षा मंत्रालय के गलियारे से बिचौलियों को दूर रखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि जितना संभव हो सके इस बहस के हर हिस्से पर विस्तार से बात की जाए, बिना किसी अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट वारफेयर का हिस्सा बने। हमें किसी भी कारोबारी घराने का प्यादा नहीं बनना चाहिये जो लोगों को गलत जानकारी देकर सरकार की आलोचना करता रहे।
 
उनका यह बयान एक समाचार पत्र की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 126 के बजाए 36 राफेल खरीदने का फैसला अनिवार्य प्रक्रिया का उल्लंघन करके लिया गया है। इससे उसकी कीमत 41.42 प्रतिशत बढ़ गई है। मालूम हो कि कांग्रेस ने राफेल सौदे को लेकर सरकार पर नए सिरे से हमले करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें