रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में सिख लोगों द्वारा की जा रही खालिस्तान की मांग को लेकर यह सवाल ‘शाइनिंग सिख यूथ ऑफ इंडिया’ नामक किताब के लोकार्पण पर उठाया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पूछा कि आखिर कुछ सिख लोग खालिस्तान की मांग क्यों कर रहे हैं जबकि पूरा हिंदुस्तान उनका है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थित में उन्होंने यह सवाल ‘शाइनिंग सिख यूथ ऑफ इंडिया’ नामक किताब के लोकार्पण पर उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भूतकाल में भारतीय संस्कृति को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यदि आज भारतीय संस्कृति बची हुई है तो यह सिख समुदाय की वजह से। सिख समुदाय का गौरवाशाली इतिहास रहा है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनमें से बहुतों को अपने इतिहास का ज्ञान नहीं है।
ऐसे में सिख युवाओं को सिख समुदाय को इतिहास पढ़ाना चाहिए। यह देश सिख समुदाय के योगदान को कभी नहीं भूल सकता है। कुछ लोग खालिस्तान की मांग कर रहे हैं। आखिर क्यों आप खालिस्तान के बारे में बात करते हैं जब पूरा हिंदुस्तान आपका है।