फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: केंद्र सरकार ने 39125 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद सौदे को दी मंजूरी, भारतीय सेना को मिलेगी मजबूती

Fri, 01 Mar 2024 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इन सौदों से स्वदेशी क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी। विदेशी मुद्रा बचेगी और भविष्य में विदेशी मूल के उपकरण निर्माताओं पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने किए सौदे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए एक बड़ा सौदा किया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को 39,125 करोड़ रुपये के पांच सैन्य खरीद सौदों पर हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन


इन कंपनियों को दिए सौदे
मंत्रालय के अनुसार, पांच में से एक सौदा मिग-29 विमानों के एयरो इंजन की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया गया है। वहीं, क्लोज-इन हथियार प्रणाली (CIWS) और उच्च-शक्ति रडार की खरीद के लिए लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड को दो कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। इसके अलावा, ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो अन्य सौदों को अंतिम रूप दिया गया।

मंत्रालय ने कहा, 'इन सौदों से स्वदेशी क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी। विदेशी मुद्रा बचेगी और भविष्य में विदेशी मूल के उपकरण निर्माताओं पर निर्भरता कम होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें