फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

MP News: सिंधिया के गढ़ से शुरू होगी राहुल की यात्रा, जीतू पटवारी की अग्नि परीक्षा, तो साथ नजर आएंगे कमलनाथ

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 Mar 2024 03:08 PM IST

सार

राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में संवाद करेंगे। इनमें अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद करेंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Bharat Jodo Nyay Yatra - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht


यात्रा अपने पहले दो दिन केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया के गढ़ में रहेगी। दो मार्च को यात्रा ढाई बजे मुरैना से प्रवेश करेगी। शाम 5 बजे यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक रोड शो करेंगे। फिर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। राहुल रात ग्वालियर में ही रुकेंगे। 3 मार्च को राहुल की यात्रा ग्वालियर में अग्निवीर संवाद करेंगे। इसके बाद राहुल मोरखेड़ा में आदिवासियों के साथ संवाद करेंगे और उनके साथ लंच करेंगे। चार मार्च को राहुल गुना जिले में एक रोड़ शो करेंगे। शाम को ब्यावरा में आम सभा करेंगे। इसके बाद किसानों से किसानों से एमएसपी के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।



पांच मार्च को राहुल गांधी शाजापुर में एक रोड शो करेंगे। दोपहर में मक्सी में भोजन के दौरान परीक्षार्थियों से चर्चा करेंगे। शाम को उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचकर राहुल गांधी दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे उज्जैन में उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड़ शो होगा। छह मार्च को राहुल बड़नगर जिले में महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। फिर एक रोड शो करेंगे। दोपहर 12 बजे बदनावर में ही राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रतलाम में नुक्कड़ सभा करेंगे। शाम को यात्रा सैलाना पहुंचेगी। यहां नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा गुजरात में प्रवेश करने से पहले बांसवाड़ा में एक जनसभा के लिए 7 तारीख को राजस्थान लौटेगी। गुजरात में यात्रा दाहोद, पंचमहल, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत और तापी जिलों को कवर करेगी। 10 मार्च को यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी और राज्य में अपने पहले दिन नंदुरबार और धुले जिलों से होकर गुजरेगी।

2 मार्च को कमलनाथ करेंगे राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। इसके लिए कमलनाथ 2 मार्च को सुबह 9 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दो मार्च से लगातार राहुल गांधी के साथ रहेंगे। कमलनाथ में सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल 2 मार्च को मुरैना से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारत के सभी वर्गों को न्याय देने की यात्रा है। यह जन जागरण और नया भारत रचने के सपने की यात्रा है।

उन्होंने लिखा कि देश में बड़े पैमाने पर फैली बेरोजगारी, किसानों के साथ हो रहे अन्याय, दलित पिछड़े और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और देश में चल रही लोकतंत्र खत्म करने की कोशिशों के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में राहुल गांधी सीधे जनता से संवाद करेंगे और अपने मन की बात करने के बजाय प्रदेश की जनता के हाथ में माइक थमा कर उसे अपनी बात कहने का मौका देंगे। मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि वह बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हों और हिंदुस्तान के साथ आवाज बुलंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next