राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता था तो लोग भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं सुनते थे लेकिन आज भारत यदि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है..यह भारत की हैसियत बन गई है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिबांग घाटी पहुंचे। उन्होंने वहां सेना के जवानों से बातचीत की। यहां जवानों ने देशभक्ति से भरा हुआ गाना 'वंदे मातरम...' गाया। रक्षा मंत्री भी उनके साथ से नजर आए। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजपुर में सोलमारा सैन्य स्टेशन पर सेना के जवानों से बातचीत की।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही यह बात
असम के तेजपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता था तो लोग भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं सुनते थे लेकिन आज भारत यदि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है..यह भारत की हैसियत बन गई है। जो भारत आज से 10-14 वर्ष पहले दुनिया के 12 आर्थिक दृष्टि से ताकतवर देशों में आता था आज वो भारत दुनिया के 5 आर्थिक दृष्टि से ताकतवर देशों में आ गया है।
नौसेना प्रमुख ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से बात की। इस दौरान समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। एडमिरल कुमार ने लगभग 10 महीने पहले नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला था। भारतीय नौसेना की ओर से बताया गया कि एडमिरल कुमार ने रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के उप प्रमुख वाइस एडमिरल डेविड जॉन्सटन, रक्षा मंत्री ग्रेग मोरीयार्टी और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के प्रमुख एयर मार्शल रॉबर्ट चिपमन तथा अन्य से मुलाकात की।