फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Light Combat Helicopter: देश में विकसित पहला हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर सेना में शामिल, बढ़ेगी युद्धक क्षमता

Thu, 29 Sep 2022 07:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना को आज स्वदेश में विकसित पहला हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिल गया है।  औपचारिक रूप से एचएएल ने इसे महानिदेशक, सेना उड्डयन कोर को सौंपा।  
विज्ञापन
स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) को आज भारतीय सेना में शामिल कर लिया गया है। भारतीय सेना ने जानकारी दी कि पहला स्वदेशी एलसीएच औपचारिक रूप से एचएएल द्वारा महानिदेशक, सेना उड्डयन कोर को सौंप दिया गया है। यह सेना की युद्धक क्षमता में काफी बढ़ोतरी करेगा। 

विज्ञापन




एयर मार्शल विभास पांडे पहुंचे सुलूर एयरबेस 
एयर मार्शल विभास पांडे, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ मेंटेनेंस कमांड ने गुरुवार को कहा कि भारतीय उद्योग में वायुसेना को अपने स्वदेशीकरण कार्यक्रम में समर्थन देने की क्षमता है। यहां के बाहरी इलाके सुलूर में 5 बेस रिपेयर डिपो के कर्मियों को संबोधित करते हुए पांडे ने कोयंबटूर जिला लघु उद्योग संघ और निजी उद्योगों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन


वह 28 सितंबर से डिपो के तीन दिवसीय दौरे पर थे और उनके साथ वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (क्षेत्रीय) (AFWWA (L) की अध्यक्ष रुचिरा पांडे भी थीं। उन्हें डिपो के वायु योद्धाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


एयर मार्शल ने डिपो के विभिन्न मरम्मत और ओवरहालिंग डिवीजनों का दौरा किया और विमान के उत्पादन की प्रगति की समीक्षा की। उन्हें डिपो द्वारा 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत किए गए विभिन्न स्वदेशीकरण प्रयासों के बारे में बताया गया, ताकि विदेशी मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) पर निर्भरता को कम किया जा सके। रुचिरा पांडे ने वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (क्षेत्रीय) द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी उपक्रमों का दौरा किया और डिपो के सभी संगिनियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें