फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: अधिकारियों की तरह महिला सैनिकों को भी मातृत्व, बच्चों की देखभाल की मिलेगी छुट्टियां, प्रस्ताव मंजूर

Sun, 05 Nov 2023 11:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रस्ताव को मंजूरी के बाद मातृत्व, बच्चों की देखभाल और बच्चे गोद लेने की प्रक्रिया के लिए महिला सैनिकों, महिला नौसैनिकों और महिला वायुसैनिकों को अपने अधिकारियों की तरह ही छुट्टियां और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा बलों में अब महिला अधिकारियों की तरह ही महिला सैनिकों को भी अब मातृत्व, बच्चों की देखभाल और बच्चे गोद लेने के लिए छुट्टियां और अन्य सुविधाएं समान रूप से मिलेंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि प्रस्ताव को मंजूरी के बाद मातृत्व, बच्चों की देखभाल और बच्चे गोद लेने की प्रक्रिया के लिए महिला सैनिकों, महिला नौसैनिकों और महिला वायुसैनिकों को अपने अधिकारियों की तरह ही छुट्टियां और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह कदम रक्षा मंत्री के उस फैसले के मुताबिक है, जिसमें सुरक्षा बलों में सभी महिलाओं की समावेशी सहभागिता की बात कही गई है। यह फैसला सेना में महिलाओं के काम के हालत को बेहतर  बनाएगा और उन्हें सामाजिक और प्रोफेशनल जीवन में संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि अग्निवीर महिलाओं को भी यही सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें