फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में रक्षा मंत्री परिकर, EC ने दो दिन के अंदर मांगा जवाब

Thu, 02 Feb 2017 02:15 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर परिकर को बुधवार को नोटिस भेजा है। गोवा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे मनोहर परिकर के घूस वाले बयान को लेकर ये नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने इसे प्रथम दृष्टा में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर स्थानीय चुनाव अधिकारियों द्वारा ये नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


आयोग ने शुक्रवार अपराह्न तक परिकर को इस नोटिस का जवाब देने को कहा है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर आप नोटिस का जवाब देने में नाकाम रहते हैं तब हम आगे की कार्रवाई करेंगे। चुनाव आयोग ने रक्षा मंत्री को 29 जनवरी को गोवा के चिंबेल में चुनावी भाषण के दौरान उनके बयान को लेकर नोटिस दिया है, जिसमें परिकर को एक रैली को संबोधित करते हुए सुना गया कि अगर कोई रैली का आयोजन करता है और आपको 500 रुपये देकर उम्मीदवार के  साथ रैली में चलने को कहता है तो इसमें कोई समस्या नहीं है। 

लेकिन जब आप वोट कीजिए तो भाजपा के कमल के निशान पर ही करिए। चुनाव आयोग ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें