फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा- देश की रक्षा के लिए 24 घंटे हूं तत्पर

Sun, 17 Sep 2017 05:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कसौली/सोलन
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिमाचल प्रदेश के कसौली में कहा कि वह देश की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। सरकार शांति चाहती है इसलिए सीमा पर तैनात जवानों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। देश सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा की जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी तरह निभा रही हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार संपूर्ण स्वच्छता के प्रति बेहद गंभीर है। यह गंभीरता सभी छावनी बोर्ड में नजर आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तरी कमांड में कुल 13 छावनी बोर्ड हैं, जिनमें से आठ संपूर्ण स्वच्छ हो चुके हैं। 

पांच छावनी बोर्ड के अध्यक्षों और सीईओ को तय करना होगा कि इस साल दिसंबर तक सभी बोर्ड संपूर्ण स्वच्छ हो जाएं। कसौली में आयोजित छावनी बोर्ड के स्वच्छता सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री ने छावनी बोर्ड को संपूर्ण स्वच्छ बनाने के तीन मंत्र दिए। 
विज्ञापन


पढ़ें- वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह का निधन, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ली अंतिम सांस

उन्होंने कहा कि पहला चरण खुला शौचमुक्त होना, घर से कचरा एकत्र करना, तरल निष्पादन प्लांट और पेयजल को स्वच्छ रखना होना चाहिए। दूसरा, अधिक ऊंचाई वाले पर्यटक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के उपाय करने चाहिए। 

पर्यटक जो जंक फूड व अन्य अवशेष छोड़ आते हैं उन्हें साफ करने की व्यवस्था हो। तीसरा मंत्र छावनी बोर्ड में बर्बाद हो चुके पदार्थों को दोबारा से इस्तेमाल में लाने के तरीके अपनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस पर 50 करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुकी है। 

इन छावनी को मिला संपूर्ण स्वच्छता सम्मान 
उत्तरी कमांड में कुल 13 छावनी बोर्ड हैं। इनमें से आठ संपूर्ण स्वच्छ घोषित सम्मानित किए गए। रक्षामंत्री निर्मला सीतामरण ने अमृतसर छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश कुमार, डगशाई छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर दीपक शर्मा, डलहौजी छावनी बोर्ड के अध्यक्ष डीमन राय, फिरोजपुर बोर्ड के ब्रिगेडियर नरेंद्र नाथ, जालंधर बोर्ड के ब्रिगेडियर आरबीएस संधु, जतोग बोर्ड की सीईओ सोनिका मित्तल, कसौली बोर्ड के ब्रिगेडियर दीपक शर्मा, सुबाथू बोर्ड के ब्रिगेडियर आरएस रावत और सीईओ तनु जैन समेत उपाध्यक्ष व पार्षदों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें