फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता घोटाला: वायुसेना मुख्यालय में लगी आग के चलते सबूत नष्ट होने की आशंका

Sat, 07 May 2016 12:19 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली

सार

  • नष्ट हो गई थी कई फाइलें
  • 3 जुलाई 2014 को लगी थी आग
  •  रक्षामंत्री ने वायुसेना मुख्यालय में संदिग्ध आग लगने की जांच सीबीआई से कराने की बात कही
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घूसकांड के सबूत को नष्ट करने के पीछे साजिश की आशंका जताई है। शुक्रवार को परिकर ने कहा कि वह सीबीआई से तीन जुलाई 2014 को वायुसेना मुख्यालय में ‘संदिग्ध आग लगने’ से सबूत नष्ट होने की जांच करने को कहेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा में उन्होंने कहा कि अगर किसी ने निहित स्वार्थ के लिए जानबूझ कर आग लगाई थी, तो वह इसमें विफल रहा, क्योंकि एक अधिकारी ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के दस्तावेजों को दराज में बंद करके रखा था। लिहाजा तीन फाइलें सुरक्षित बच गई थी और ये फाइलें अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे से संबंधित हैं।

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए परिकर ने कहा कि तीन जुलाई 2014 को वायुसेना के मुख्यालय में उस जगह संदिग्ध आग लगी थी, जहां पर सभी रिकॉर्ड और फाइलें रखी थीं। इस संदिग्ध आग में फाइलें नष्ट हो गई थीं।
विज्ञापन


लिहाज वह सीबीआई से संदिग्ध आग लगने की जांच करने को कहने जा रहे हैं। इससे पहले सीबीआई मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी से पूछताछ कर चुकी है। मामले में जांच एजेंसी ने त्यागी समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें