फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना नेता ने कहा, मराठी न पढ़ाई गई तो बंद होंगे स्कूल

Sat, 07 May 2016 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
subhas desai
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार में उद्योग मंत्री और शिवसेना नेता सुभाष देसाई ने राज्य के शिक्षामंत्री  विनोद तावड़े को लिखे एक पत्र में कहा है अगर स्कूलों में मराठी न पढ़ाई गई तो स्कूल बंद होंगे। अपने पत्र में उन्होंने मुंबई के उन 33 स्कूलों का ध्यान खींचा गया है जहां के पाठ्यक्रम में मराठी शामिल नहीं है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि इन स्कूलों में स्टेट गवर्नमेंट रेजल्यूशन 2009 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा जिसके मुताबिक छात्रों के पाठ्यक्रम में मराठी भाषा का होना अनिवार्य है। देसाई द्वारा लिखे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि आदित्य बिरला वर्ल्ड अकादमी,अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे, बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल,धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल,डॉ पिल्लई ग्लोबल अकादमी के साथ कुल 33 स्कूलों में राज्य सरकार के अधीन अनिवार्य विषय को नहीं पढ़ाया जा रहा है।

अपनी चिट्ठी में देसाई ने कड़े शब्दों में कार्रवाई करने की बात भी कही है। पत्र में लिखा गया है कि फ्रेंच और दूसरे विषय पढ़ाए जा रहे हैं लेकिन मराठी नहीं, शिक्षामंत्री को ऐसे स्कूलों के खिलाफ न सिर्फ कड़ी कार्रवाई हो बल्कि यह सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि अगले सत्र से नियमानुसार मराठी पढ़ाई जाए। पत्र में आंदोलन की चेतावनी देते हुए देसाई ने कहा है कि यदि ऐसा न हुआ तो फिर शिवसेना आंदोलित होगी और स्कूलों को बंद कराने के लिए मजबूर हो जाएगी। गौरतलब है कि 2017 में होने वाले निकाय चुनाव के लिए शिवसेना मराठी मुद्दों की ओर लौट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें