भारत और बांग्लादेश के बीच सोमवार को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को एक कदम आगे बढ़ाया गया है। दोनों देशों ने रक्षा सेवा स्टाफ ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे दोनों देशों के संकाय विनिमय और विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और रक्षा सेवा कमान एवं स्टाफ कॉलेज, मीरपुर ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं
विज्ञापन
अभी दो दिन पहले ही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आई थीं। इस दौरान दोनों देशों के बीच रेलवे संपर्क बढ़ाने के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए। भारत और बांग्लादेश ने शनिवार को समुद्री क्षेत्र और समुद्री अर्थव्यवस्था (ब्लू इकॉनोमी) में संबंधों को बढ़ावा देने सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत ने बांग्लादेश के नागरिकों को मेडिकल ई-वीजा की सुविधा देने का एलान किया है। इसके लिए भारत सरकार बांग्लादेश के रंगपुर में उप-उच्चायोग खोलेगी। साथ ही दोनों देश तीस्ता नदी के जल-बंटवारे पर चर्चा के लिए तकनीकी टीम भेजने पर भी सहमत हो गए हैं। पीएम मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष के बीच कुल 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिनमें डिजिटल साझेदारी, हरित साझेदारी, मेरीटाइम सहयोग, समुद्र आधारित अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग, रेलवे संपर्क, समुद्री रिसर्च, सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में आपसी सहयोग, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन और मतस्य पालन संबंधी समझौते शामिल हैं।
इसके साथ ही सामरिक और परिचालन अध्ययन के क्षेत्र में सैन्य शिक्षा से संबंधित सहयोग के लिए रक्षा सेवा स्टाफ के लिए समझौता करने का वादा किया था। सोमवार को रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और रक्षा सेवा कमान एवं स्टाफ कॉलेज, मीरपुर ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम है। कमांडेंट डीएसएससी, लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स और पीएसओ एएफडी बांग्लादेश, लेफ्टिनेंट जनरल एमआर शमीम ने इस पर हस्ताक्षर किए। मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने बताया कि इस समझौता से संकाय विनिमय और विकास कार्यक्रमों, ज्ञान साझाकरण, संयुक्त सेमिनारों का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही सेनाओं में रणनीतिक, क्षेत्रीय और परिचालन मुद्दों की आपसी समझ को बढ़ावा देगा।