फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नवाब मलिक ने ईडी पर लगाया राज्य सरकार की मानहानि का आरोप, किरीट सौमैया को भी घेरा 

Sat, 11 Dec 2021 05:33 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और भाजपा नेताओं के बीच तनातनी लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने आज ईडी पर राज्य सरकार की मानहानि का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा नेताओं को भी निशाने पर लिया। मलिक ने कहा कि ईडी द्वारा महाराष्ट्र सरकार की मानहानि को रोकने की जरूरत है। किरीट सोमैया ने वक्फ बोर्ड जमीन मामले में मुझ पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मैं उन्हें अवगत कराना चाहता हूं कि अगले सप्ताह एक भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


नवाब मलिक ने कहा कि ईडी अधिकारी मीडिया से कह रहे हैं कि वे मेरे घर पर छापा मारेंगे। आज किरीट सोमैया ने कहा कि वक्फ बोर्ड भूमि मामले में ईडी मेरे घर पहुंचेगा। इस कानाफूसी अभियान के बजाय, वे सीधे मुझे पेश होने के लिए कह सकते हैं, मैं ऐसा करूंगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें