फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले: हिंदुओं की आस्था के केंद्रों को कई सालों तक किया गया अपमानित, मोदी सरकार वापस लाई गौरव 

Sat, 11 Dec 2021 04:43 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि कई वर्षों तक हिंदू समुदाय के आस्था के केंद्रों को अपमानित किया गया और अब मोदी सरकार में इनके गौरव तो वापस लाने की पहल हुई है। 
विज्ञापन
अमित शाह (file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हिंदू समुदाय की आस्था के केंद्रों को कई सालों तक अपमानित किया गया और 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने तक किसी ने भी उनके गौरव को वापस लाने की परवाह नहीं की थी। लेकिन मोदी सरकार ऐसी जगरों के नवीनीकरण के लिए अब काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोग मंदिरों में जाने से कतराते थे, लेकिन मोदी सरकार के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई है।

विज्ञापन


मोदी सरकार ने की हिंदुओं की आस्था के केंद्रों का गौरव वापस लाने की पहल 
अमित शाह अहमदाबाद में कदवा पाटीदार संप्रदाय की देवी मां उमिया को समर्पित उमियाधाम मंदिर के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। यहां 74 हजार वर्ग गज जमीन पर 1500 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर व अन्य भवन बन रहे हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों तक हिंदू समुदाय के आस्था के केंद्रों को अपमानित किया गया और मोदी के पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में आने तक किसी ने भी गौरव वापस लाने की पहल नहीं की। 

शाह ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना और मिर्जापुर में 150 करोड़ रुपये की विंध्याचल कॉरिडोर परियोजना (वीसीपी) का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि आज जब एक भव्य मंदिर का शिलान्यास आर्य समाज (गुजरात के राज्यपाल) आचार्य देवव्रत द्वारा किया जा रहा है, मैं यह कहना चाहूंगा कि मोदीजी ने हमारे भूले-बिसरे केंद्रों के जीर्णोद्धार के लिए निडरता और विश्वास व सम्मान के साथ काम किया है। 
विज्ञापन


केदारनाथ मंदिर में करोड़ों हिंदुओं के विश्वास के केंद्र को पुनर्जीवित किया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया और केदारनाथ मंदिर में करोड़ों हिंदुओं के विश्वास के केंद्र को पुनर्जीवित किया, जब यह क्षेत्र 2013 में अचानक आई बाढ़ से तबाह हो गया था। उन्होंने कहा कि हम 13 दिसंबर को नरेंद्रभाई के हाथों काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार देखेंगे जो औरंगजेब के काल में नष्ट हो गया था। शाह के अनुसार, तीन महीने पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिजापुर में हिंदू देवी मां विंध्यवाशिनी के भव्य मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी, क्योंकि मुस्लिम हमलावरों के डर से देवता की मूर्ति एक घर में छिपाकर रखी गई थी। हमने देखा है कि पहले लोगों को मंदिर जाने में शर्म आती थी। लेकिन देश में एक नए युग की शुरुआत हुई जब नरेंद्रभाई ने राष्ट्रपति के निमंत्रण के बाद काशी विश्वनाथ की राख को रगड़ कर 'गंगा आरती' की।  

गुजरात में कोरोना महामारी विकास की गति को नहीं रोक सकी
इसके बाद शाह ने अहमदाबाद के एएमसी प्लॉट पर रेल ओवर ब्रिज और कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान गुजरात सरकार ने काम की गति कम नहीं की। कोरोना के दौरान एक मज़बूत सरकार का उदाहरण गुजरात सरकार ने पेश किया है। गुजरात में कोरोना महामारी विकास की गति को नहीं रोक सकी।
 
पीएम मोदी से मिला पूर्वोत्तर के भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा महासचिव दिलीप सैकिया ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें