फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: राहुल गांधी को पुणे की एक अदालत से लगा झटका, सत्यकी सावरकर की मां की वंशावली मांगने वाली अर्जी खारिज

Sat, 31 May 2025 04:17 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे की अदालत ने राहुल गांधी की वह अर्जी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने सत्यकी सावरकर की मां की पारिवारिक जानकारी मांगी थी। अदालत ने कहा कि मामला लंदन में दिए भाषण से जुड़ा है, न कि वंशावली से।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे की एक अदालत ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सत्यकी सावरकर की मां की पारिवारिक जानकारी (वंशावली) मांगी थी। मामले में राहुल गांधी ने यह दलील दी थी कि सत्यकी ने अपनी पिता की तरफ का पारिवारिक विवरण तो दिया है, लेकिन मां की तरफ का नहीं, जो इस मामले में जरूरी है। लेकिन मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि यह मामला राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण से जुड़ा है, न कि किसी की पारिवारिक जानकारी से। इसलिए यह अर्जी खारिज की जाती है।

बता दें कि सत्यकी सावरकर, हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर के पड़पोते हैं और उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। सत्यकी सावरकर की मां, हिमानी सावरकर, नाथूराम गोडसे के भाई गोपाल गोडसे की बेटी थीं। नाथूराम गोडसे वही हैं जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पीएम स्वनिधि योजना: पांच साल में गुजरात ने स्थापित किया कीर्तिमान; 4.79 लाख स्ट्रीट वेंडर बने आत्मनिर्भर

जमानत रद्द करने की मांग भी खारिज
सत्यकी सावरकर ने एक और अर्जी देकर राहुल गांधी की जमानत रद्द करने की मांग की थी। उनका कहना था कि राहुल बार-बार सुनवाई टाल रहे हैं और जानबूझकर मामले में देरी कर रहे हैं। लेकिन अदालत ने यह अर्जी भी खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि राहुल गांधी को पहले से ही व्यक्तिगत हाजिरी से छूट मिली हुई है और ऐसा कोई सबूत नहीं है कि वह मामले को लटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'चर्चगेट स्टेशन का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया जाए',धनगर समुदाय ने उठाई मांग
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला, समझिए
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में एक भाषण के दौरान कथित तौर पर कहा था कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने एक मुस्लिम व्यक्ति को पीटा था और उन्हें इससे खुशी हुई थी।जिसके बाद सत्यकी सावरकर ने इसे झूठा, अपमानजनक और बदनाम करने वाला बयान बताते हुए राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें