फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'चर्चगेट स्टेशन का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया जाए',धनगर समुदाय ने उठाई मांग

Sat, 31 May 2025 03:32 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धनगर समुदाय के नेता प्रकाश शेंडगे ने चर्चगेट स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां न कोई चर्च है और ना ही कोई  गेट, तो फिर इस स्टेशन का नाम चर्च गेट क्यों रखा गया है? इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा।

विज्ञापन
अहिल्याबाई होलकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन के नाम बदलने को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच धनगर समुदाय के नेता प्रकाश शेंडगे ने शनिवार को मांग की कि दक्षिण मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा जाए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान शेंडगे ने कहा कि यहां ना तो कई चर्च है और ना ही कोई गेट, तो फिर इस स्टेशन का नाम चर्च गेट क्यों रखा गया है?

विज्ञापन


शेंडगे ने कहा कि स्टेशन के पास के एक चौराहे का नाम पहले ही अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा गया है, अब स्टेशन को भी उनका नाम दिया जाना चाहिए। बता दें कि अहिल्याबाई होल्कर मराठा शासन वाले मालवा राज्य की प्रसिद्ध रानी थीं।

ये भी पढ़ें:- पीएम स्वनिधि योजना: पांच साल में गुजरात ने स्थापित किया कीर्तिमान; 4.79 लाख स्ट्रीट वेंडर बने आत्मनिर्भर

भाजपा पर साधा निशाना

विज्ञापन

साथ ही अपने बयान में धनगर समुदाय के नेता ने भाजपा पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने का जो वादा किया था, उसे अब तक पूरा नहीं किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- NGT: तंजावुर पटाखा यूनिट विस्फोट मामले में एनजीटी का नोटिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य से मांगा जवाब

सीएम फडणवीस पर भी लगाए आरोप
इसके साथ ही शेंडगे ने कहा कि जिस व्यक्ति ने हमें एसटी दर्जा देने का वादा किया था, वह आज मुख्यमंत्री है। इससे पहले भी वह दो बार मुख्यमंत्री रह चुका है, लेकिन हमारे समुदाय को अब तक कुछ नहीं मिला। गौरतलब है कि धनगर समुदाय महाराष्ट्र में चरवाहों का समुदाय है और वर्तमान में घुमंतू जनजाति (एनची) की सूची में आता है। यह समुदाय लंबे समय से एसटी कोटे में आरक्षण की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें