फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के चेकों पर नाम बदलकर किसानों के हड़प लिए दो करोड़

Fri, 08 Jul 2016 03:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंदौसी
विज्ञापन
बर्बाद हो गए फसल - फोटो : Getty
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के चलते सरकार द्वारा किसानों को भेजे गए मुआवजे में से दो करोड़ रुपये अफसरशाही और रसूखदार लोगों की लॉबी डकार गई। प्रारंभिक पड़ताल में 1.73 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हो चुका है। पूरा खेल मुआवजा चेकों पर नाम बदलकर किया गया।
विज्ञापन


किसानों के नाम डिलीट करके चेकों पर दूसरे नाम और नया एमाउंट भरा गया और बैंकों से रकम निकाल ली गई। घोटाले की नींव बदायूं जिले की बिल्सी तहसील में रखी गई। मामला खुलने के बाद अब तहसीलदार ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। किसानों के मुआवजा चेकों से नाम मिटाकर मुआवजे के दो करोड़ रुपये हड़पने के मामले में बहजोई के एक होटल संचालक समेत कई व्यापारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

फर्जीवाड़ा करने के बाद यह चेक संभल, मुरादाबाद, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस व आगरा समेत अन्य कई जिलों की पीएनबी शाखाओं से कैश किए गए हैं। एक ही बैंक से चेक कैश होने से बैंक स्टाफ पर भी उंगलियां उठ रही हैं। तहसील प्रशासन भी जांच के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह से लूट को दिया गया अंजाम

- फोटो : amar ujala
वर्ष 2014 में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद सरकार ने किसानों में वितरित करने के लिए सभी तहसीलों को मुआवजा राशि भेजी थी। बदायूं की बिल्सी तहसील को भी इसके तहत रकम भेजी गई थी। तहसील प्रशासन का दावा है कि इस रकम को मुआवजे के तौर पर किसानों को वितरित कर दिया गया था। किसानों के नाम से मुआवजे के चेक बनाकर लेखपालों को दे दिए गए थे।

चेकों पर तहसीलदार बिल्सी बालकराम ने हस्ताक्षर भी किए थे। पता चला है कि हस्ताक्षरित चेक किसानों तक पहुंचने के बजाए लेखपालों के माध्यम से बिचौलियों के हाथों में चली गए। इन्हीं में से कुछ चेक बहजोई भी पहुंच गए। यहां इन चेकों से किसानों के नाम मिटाकर फर्जी तरीके से दूसरे लोगों के नाम भरे गए, उनमें मनमाने तरीके से धनराशि भी भरी गई।

पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में साठगांठ करके चेक की धनराशि को अपने खातों में जमा भी करा लिया गया। मामला संज्ञान में आने पर बदायूं जिला प्रशासन में खलबली मच गई। इस पर तहसीलदार बिल्सी ने बिल्सी थाने में ही एक जुलाई-2016 को 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें