'विधायक दल का नेता नियुक्त करने के लिए पार्टी प्रमुख अधिकृत'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10-राजाजी मार्ग स्थित आवास के बाहर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे। सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी प्रमुख को विधायक दल का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया है और इसलिए विचार-विमर्श चल रहा है।
समाचार चैनलों में चल रही अटकलों पर न करें भरोसा: सुरजेवाला
सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, किसी भी तरह की अटकलों का सहारा न लें, जब भी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कोई फैसला लिया जाता है, तो हमें आपको सूचित करने में खुशी होगी। मैं यहां केवल कई अफवाहों और सुनी-सुनाई बातों को खारिज करने के लिए हूं... जो कई समाचार चैनलों पर चलाए जा रहे हैं। कृपया इस पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस बुधवार या गुरुवार को कोई फैसला करेगी, पार्टी सबसे पहले मीडिया को सूचित करेगी।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की।