PBKS vs DC Playing 11 Prediction Today Match : पंजाब के लिए अभी तक का अभियान उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उसने अब तक छह मैच जीते हैं लेकिन उसे इतने ही मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। उसकी टीम 12 अंक लेकर आठवें स्थान पर है।
पंजाब किंग्स की टीम बुधवार को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगी। मैच को अपने नाम कर वह आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने की कोशिश करेगी। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह इस मैच में सम्मान बनाए रखने और पंजाब किंग्स के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
पंजाब के लिए अभी तक का अभियान उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उसने अब तक छह मैच जीते हैं लेकिन उसे इतने ही मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। उसकी टीम 12 अंक लेकर आठवें स्थान पर है लेकिन अब भी वह प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है। उसे हालांकि अपने नेट रनरेट में सुधार करना होगा जो कि अभी माइनस 0.268 है।
प्रभसिमरन सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
घर में हराया था पंजाब ने दिल्ली को
पिछले सप्ताह दिल्ली के खिलाफ उसके घर में 31 रन की जीत से पंजाब का मनोबल बढ़ा होगा और शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इस बार भी अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पंजाब को हालांकि अपनी बल्लेबाजी में काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
दिल्ली के खिलाफ सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के अलावा का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया था। धवन और कुछ हद तक प्रभसिमरन को छोड़कर उसके बाकी बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पंजाब के गेंदबाजों को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। उसके पास नाथन एलिस, सैम करन और अर्शदीप सिंह के रूप में अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन वे अक्सर अपने स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे हैं।
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
विदेशी बल्लेबाजी पर निर्भर कैपिटल्स
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सत्र बुरे सपने की तरह रहा है और वह प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। दिल्ली को इस पूरे सत्र में उसके बल्लेबाजों ने निराश किया। दिल्ली की टीम में शामिल भारतीय बल्लेबाजों में से केवल अक्षर पटेल ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान की असफलता दिल्ली को भारी पड़ी है। ऐसे में टीम को शीर्ष क्रम में अपने विदेशी बल्लेबाजों को उतारना पड़ा। कप्तान डेविड वॉर्नर, विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट और ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने बल्लेबाजी में कुछ हद तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन जब यह तीनों जल्दी आउट हो जाते हैं तो दिल्ली की पारी लड़खड़ाने लगती है।
इशांत ने दिखाया अनुभव का प्रभाव
पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में दिल्ली की टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन उसने अपने अंतिम आठ विकेट 67 रन के अंदर गंवा दिए। दिल्ली की टीम में शामिल भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली की चार में से तीन जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। अनुभवी इशांत शर्मा अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं जबकि खलील अहमद भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी की है।