फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल में दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के विमान का मलबा मिला

Thu, 06 Jul 2017 03:38 AM IST
एजेंसी, इटानगर
विज्ञापन
IAF - फोटो : hindustan times
विज्ञापन
राज्य की पुलिस टीम ने मंगलवार को लापता हुए भारतीय वायुसेना के विमान का मलबा का पता लगा लिया। हालांकि विमान के चालक दल के तीन सदस्यों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव टीम चालक दल के सदस्यों को खोजने में जुटी हुई है।

यह विमान पापुम पारे जिले के सागाली में लापता हो गया था। आईजीपी (कानून व्यवस्था) नेबीन पायेंग ने कहा कि जिले के चोपो योहा की शीर्ष पहाड़ी पर विमान का मलबा दिखा है। उन्होंने कहा कि अभी चालक दल के सदस्यों के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा है। आईटीबीपी, अरुणाचल पुलिस और इंडियन रिजर्व बटालियन ने एडवांड लाइट हेलीकॉप्टर के जरिये सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें