गोरखपुर में मोहर्रम जुलूस निकलने के दौरान एक अप्रिय घटना घट गई। जुलूस के दौरान डीजे में करेंट उतरने से एक बच्चा उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित भीड़ ने भटहट पुलिस चौकी पर उत्पात मचाते हुए वहां तैनात दो कांस्टेबलों को भी पीटा, साथ ही चौकी में तोड़फोड़ करने के साथ एक पुलिस जीप में भी आग लगा दी।
गोरखपुर के गलरिहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। जुलूस भटहट पुलिस चौकी के पास पहुंचा था कि जुलूस में चल रहे डीजे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में एक बच्चा आ गया। करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने भटहट पुलिस चौकी को ही निशाना बना लिया। हाथों में लाठी-डंडे लिए उपद्रवियों ने वहां तैनात दो पुलिस कर्मियों को जमकर पीटा।